चम्पावत, मार्च 23 -- टनकपुर। टनकपुर रोडवेज बस स्टेशन में चालक और कंडक्टर के फोन चोरी हो गए। दोनों ने फोन चोरी की तहरीर थाने में दी है। सहारनपुर डिपो बस के परिचालक संजय कुमार ने बताया कि रविवार रात शीशे का लॉक खोलकर मोबाइल चोरी कर लिया। इधर देहरादून डिपो के चालक आमोद कुमार ने बताया कि फोन बस में चार्ज में लगाया था। इसी दौरान फोन चोरी हो गया। इधर एसएसआई पूरन सिंह तोमर ने बताया कि सर्विलांस की मदद से फोन का पता लगाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...