आजमगढ़, जनवरी 5 -- आजमगढ़। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) अतुल कुमार यादव ने बताया कि सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत जजी मैदान स्थित प्राइवेट बस स्टैंड पर नौ जनवरी को दिन में 11 बजे से व्यवसायिक वाहन के चालकों/परिचालकों का नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण कराया जाएगा। इसमें शामिल चालक अपनी जांच करा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...