गोरखपुर, जनवरी 8 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से विशेष जागरूकता कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया गया। इस दौरान चालकों एवं परिचालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी गई और सुरक्षित यातायात की शपथ दिलाई गई। इस क्रम में सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने पर 77, तेज गति से वाहन चलाने पर 29 तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के प्रयोग पर 22 वाहनों का चालान किया गया। इसके साथ ही जनपद की सभी तहसीलों एवं प्रमुख स्थलों पर सड़क सुरक्षा से संबंधित होर्डिंग लगाए गए और लोगों के बीच पंपलेट वितरित कर जागरूक किया गया। अधिकारियों ने आमजन से नियमों के पालन की अपील की। कार्यक्रम में उप परिवहन आयुक्त शिखर ओझा, संभागीय परिवहन अधिकारी रामवृक्ष सोन...