पटना, मार्च 5 -- सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने के लिए बड़े स्तर पर चालक प्रशिक्षण अभियान चलाने की योजना है। पहले चरण में पटना और औरंगाबाद में चालकों को सड़क सुरक्षा पर ट्रेनिंग दी जा रही है। दूसरे चरण में एक अप्रैल से सभी जिलों में सरकारी और निजी बसों/वाहनों के चालकों को अनिवार्य सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह ट्रेनिंग हर शनिवार को होगी, ताकि चालक अपनी ड्यूटी के साथ इसमें आसानी से शामिल हो सकें। प्रशिक्षण में जेब्रा क्रॉसिंग पर रुकना, हॉर्न का कम इस्तेमाल, सीट बेल्ट लगाना, ओवरटेकिंग के नियम, स्पीड लिमिट का पालन, ट्रैफिक सिग्नल पर रुकना और अन्य महत्त्वपूर्ण पहलुओं पर फोकस रहेगा। परिवहन विभाग इस कार्यक्रम के लिए एक विस्तृत एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) तैयार कर रहा है, जिसमें ट्रेनिंग की अवध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.