रुडकी, मार्च 25 -- रोडवेज डिपो में चालकों की भारी कमी के चलते बस संचालन चरमरा गया है। कई बसें चालक न होने से खड़ी हैं, जिससे प्रमुख रूटों पर यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है और यात्रा सीजन में परेशानी बढ़ गई है। रुड़की डिपो में इस समय कुल 44 बसें हैं। इनमें से 30 बसें निगम की हैं, जबकि 14 बसें अनुबंधित हैं। अनुबंधित बसों पर चालक और परिचालक पहले से ही तय होते हैं, लेकिन परिवहन निगम की बसों के लिए अलग से चालक और परिचालक की व्यवस्था करनी पड़ती है। वर्तमान में चालकों की संख्या बसों के अनुपात में काफी कम है, जिससे अधिकांश रूट प्रभावित हो रहे हैं। चालकों की कमी का असर लंबे और छोटे-दोनों तरह के रूटों पर देखने को मिल रहा है। रुड़की-देहरादून, रुड़की-देवबंद, रुड़की-ऋषिकेश, हरिद्वार-रुड़की, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर जैसे प्रमुख रूटों पर बसों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.