चार होनहार नवजवानों की मौत से गम में डूबा तपनी गांव
फतेहपुर, मई 17 -- जाफरगंज। रिंद नदी हादसे के बाद ललौली थाने का तपनी गांव मातम में डूब गया है। गांव के चार होनहार नौजवानों की मौत ने हर किसी को झकझोर दिया है। जिन घरों से सुबह हंसी-ठिठोली करते युवक निकले थे, दोपहर तक वहीं चीख-पुकार और मातम का माहौल बन गया। एक साथ चार युवकों की मौत की खबर पहुंचते ही गांव में सन्नाटा छा गया। मृतकों के घरों पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजन बदहवास होकर बार-बार अपने बच्चों को याद कर रोते रहे। मृतक शाहिद उर्फ टोबो की मां फरजाना बेटे का नाम लेकर बेसुध होती रहीं। छोटा भाई साहिल रोते हुए बार-बार यही कहता रहा कि कुछ देर पहले तक भाई दोस्तों के साथ हंसते हुए घर से निकला था। उधर शान के घर में बहनों शबा, सना और नौशीन का रो-रोकर हाल बेहाल रहा। मां सबीना बेटे की तस्वीर सीने से लगाए बैठी रहीं। हसीबुद्दीन की मौत की खबर मिलते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.