बस्ती, फरवरी 12 -- बस्ती, निज संवाददाता। नगर पालिका परिषद में चालू वित्तीय वर्ष के दौरान गृहकर और जलकर की दरों में बड़ा बदलाव किया गया है। राज्य सरकार की नई नियमावली के तहत छह माह में कर निर्धारण प्रक्रिया लागू कर दी गई है। वर्ष 2012 के बाद पहली बार नई दरें प्रभावी की गई हैं, जबकि नगर पालिका अधिनियम में प्रत्येक दो वर्ष में कर संशोधन का प्रावधान है। नई दरों के अनुसार न्यूनतम मासिक टैक्स निर्धारित किया गया है, जिससे भवन स्वामियों को राहत मिलने की उम्मीद है। पालिका प्रशासन का कहना है कि इससे एक ओर जहां कर प्रणाली अधिक पारदर्शी होगी, वहीं नगर पालिका की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। अब तक लगभग 4000 उपभोक्ताओं ने नई दरों के तहत कर जमा कर दिया है, जबकि करीब 300 भवन स्वामियों ने आपत्तियां दर्ज कराते हुए बिल जमा किया है। नई नियमावली के तहत कर निर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.