नोएडा, दिसम्बर 8 -- नोएडा, संवाददाता। एमिटी विश्वविद्यालय में चल रहे चार दिवसीय दीक्षांत समारोह के तहत तीसरे दिन सोमवार को चार हजार से अधिक छात्रों को डिग्री, पदक और प्रमाण पत्र प्रदान की गए। समारोह में एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ साइकोलॉजी एंड एलाइड साइंसेस के 741 छात्र, एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश स्टडीज एंड रिसर्च के 206 छात्र, एमिटी स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के 109 छात्र, एमिटी स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन के 244 छात्र, एमिटी स्कूल ऑफ फिल्म एंड ड्रामा के 18 छात्र, एमिटी लॉ स्कूल नोएडा के 382 छात्र, एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेस के 412 छात्र, एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन लैंग्वेजेज के 84 छात्र, एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ ऑर्गेनिक एग्रीकल्चर के 148 छात्र तथा अन्य संस्थानों के विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। कार्यक्रम पर हजारों छात्रों सहित उनके अभिभा...