बस्ती, जून 23 -- बस्ती, हरिशंकर त्रिपाठी। तेज चक्रवाती आंधी ने सोमवार को शहर की विद्युत व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया था। आंधी की चपेट में आकर कई स्थानों पर पेड़ बिजली लाइनों और पोलों पर गिर पड़े, जिससे शहर के अनेक इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सबसे अधिक नुकसान गांधीनगर क्षेत्र में हुआ, जहां करीब आधा दर्जन विद्युत पोल धराशायी हो गए और हजारों उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई।आंधी के बाद शहर के विभिन्न मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। विद्युत विभाग के अनुसार लगभग 4000 हजार घरों की बिजली रातभर बंद रही। उमस भरी गर्मी के बीच लोगों को बिना बिजली के रात गुजारनी पड़ी। पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण बंद रहने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति सामान्य करने के लिए विद्युत विभाग की टीमें द...