बरेली, अगस्त 7 -- श्री बाबा वनखंडी नाथ मंदिर से गुरुवार को 30 वर्ष पुरानी कांवड़ यात्रा में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। डीजे की धुन, हर-हर महादेव के जयघोष और भगवा पताकाओं के बीच झूमते करीब चार हजार कांवड़िए कछला घाट से गंगाजल लेने के लिए रवाना हुए। यात्रा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर में भगवान भोलेनाथ की आरती हुई और सभी कांवड़ियों का तिलक कर मंगल यात्रा की कामना की गई। महंत सतीश राठौर और महंत राजेश राठौर के नेतृत्व में निकली यात्रा में 250 बैकुंठ कांवड़, 50 कलश कांवड़ और 50 खड़ेश्री कांवड़ शामिल रहीं। कांवड़ यात्रा को रवाना करने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यह भी पढ़ें- 30 वर्ष पुरानी कांवड़ यात्रा कछला घाट के लिए रवाना महंत सुधीर नारायण गिरी, महंत केदारपुरी, संरक्षक धर्मेंद्र राठौर, भाजपा नेता प्रशांत पटेल, अध्यक्ष सुरेश...