चक्रधरपुर, जुलाई 31 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के करीब 4 हजार कर्मचारियों से पोशाक भत्ता वसूली करने की तैयारी मंडल प्रशासन की ओर से शुरू कर दी गई है। रेलवे प्रशासन ने वर्ष 2017 से 2025 तक दिए गए ड्रेस अलाउंस (पोशाक भत्ता) की राशि वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वित्त विभाग ने इस भुगतान को वित्तीय अनियमितता मानते हुए संबंधित अधिकारियों को रिकवरी का निर्देश दिया है। इस फैसले से कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। रेलवे के वर्ष 2004 के ड्रेस रेगुलेशन के तहत इलेक्ट्रिक लोको शेड, डीजल शेड, टीआरडी और टावर वैगन से जुड़े कुछ कर्मचारियों को ड्रेस भत्ता मिलता था। लेकिन रेलवे बोर्ड के आदेश के बाद इन कर्मचारियों को इस सुविधा के दायरे से बाहर कर दिया गया था। इसके बावजूद कई वर्षों तक भुगतान जारी रहा जिसे अब अनधिकृत ...