प्रयागराज, मार्च 16 -- प्रयागराज। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में अब 10.58 वोटरों का वापस मतदाता सूची में जुड़ना तय हो गया है। ये मतदाता नो मैपिंग और तार्किक विसंगति वाले हैं। हालांकि नो मैपिंग और तार्किक विसंगति वाले 10.62 लाख वोटरों का नाम आलेख्य प्रकाशन में था, लेकिन प्रमाण न देने पर इनका नाम अंतिम सूची में कटने का डर था। यही कारण है कि प्रशासन ने सुनवाई के लिए टीम की संख्या बढ़ाई और अधिक अफसर लगाए गए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी पूजा मिश्रा ने बताया कि रविवार शाम तक 10.58 लाख मतदाताओं के दस्तावेज जमा हो गए हैं। अब महज चार हजार के दस्तावेज जमा होने हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...