साहिबगंज, अप्रैल 8 -- बोरियो, प्रतिनिधि। जेटके कुम्हारजोरी पंचायत में चार सड़क की स्वीकृति मिली है। पंचायत के पूर्व मुखिया देवेन्द्र मालतो ने बताया कि उपायुक्त के प्रयास से जेटके कुम्हारजोरी पंचायत में चार सड़क की स्वीकृति मिली है। श्री मालतो ने बताया कि कुस्टांड़ आरईओ पथ से नदी टोला होते हुए गाड टोला मिशन तक, कुम्हरिया से शाहरजोरी होते हुए कबड़ा तक, डंडा गोडा से पोरो टोला होते हुए ईंचाटांड़ पहाडिया टोला होते हुए गड़गड़ी तक एवं चालधोवा से शहरपुर तक स्वीकृति मिली है। पूर्व मुखिया देवेन्द्र मालतो ने बताया कि जेटके कुम्हारजोरी पंचायत की मुखिया धर्मी पहाड़िन ने सड़क की स्वीकृति के लिए डीसी को पत्र लिखा था। डीसी ने जांच के लिए जिला कल्याण पदाधिकारी के साथ अभियंताओं की टीम भेजी थी। सड़क की स्वीकृति पर जेटके पंयायत की जनता ने मुखिया एवं डीसी को बधाई दी है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.