चार स्वर्ण पदक हासिल करने वाली छात्रा प्रज्ञा सम्मानित
लखीमपुरखीरी, अगस्त 2 -- इतिहास की छात्रा प्रज्ञा वर्मा को लखनऊ विश्वविद्यालय के 69वें दीक्षांत समारोह में चार स्वर्ण पदक मिले। चार स्वर्ण पदक हासिल करके अपना व महाविद्यालय का नाम रोशन करने वाली छात्रा को प्राचार्य प्रो.हेमंत पाल ने महाविद्यालय में सम्मानित किया। प्राचार्य ने कहा कि प्रज्ञा की सफलता सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय के इतिहास विभाग की एमए चतुर्थ सेमेस्टर सत्र 2024-26 की मेधावी छात्रा प्रज्ञा वर्मा ने उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करते हुए लखनऊ विश्वविद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त किए। प्रज्ञा को गोपाल चन्द्र मुखर्जी मेमोरियल गोल्ड मेडल, विश्वम्भर नाथ द्विवेदी मेमोरियल गोल्ड मेडल, गिरिबाला देवी गोल्ड मेडल व प्रो. एनके दुबे मेमोरियल गोल्ड मेडल से दीक्षांत समारोह में नवाजा गया। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.