भागलपुर, अगस्त 24 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। नवगछिया होकर अरुणाचल प्रदेश से गुजरात के बीच चलने वाली नाहरलागुन-हापा एक्सप्रेस समेत चार स्पेशल ट्रेनों को नियमित संचालन का फैसला लिया है। ये ट्रेन बनारस होकर जाएगी। नियमित होने की वजह से इन ट्रेन का नंबर भी बदल जाएगा। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि 19525 हापा-नाहरलागुन एक्सप्रेस 23 सितंबर से हर बुधवार तो 19526 नाहरलागुन-हापा एक्सप्रेस 26 सितंबर से हर शनिवार चलेगी। यह ट्रेन हापा से देर रात 12:40 बजे चलकर गुरुवार को रात 09:31 बजे नवगछिया तो शुक्रवार को शाम 04 बजे नाहरलागुन पहुंचेगी। वहीं नाहरलागुन-हापा एक्सप्रेस हर शनिवार को 09:40 बजे चलकर रविवार की तड़के (शनिवार की देर रात) 02:18 बजे नवगछिया पहुंचेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...