दरभंगा, फरवरी 16 -- दरभंगा। दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (डीसीई) के स्टार्टअप सेल के मार्गदर्शन में चार नवाचार आधारित स्टार्टअप्स को राज्य के उद्योग विभाग अंतर्गत संचालित स्टार्टअप बिहार योजना के अंतर्गत 10-10 लाख रुपये का बीज अनुदान (सीड फंड) प्रदान किया गया है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. चंदन कुमार ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग नवाचार और उद्यमिता को निरंतर प्रोत्साहित कर रहा है। यह सफलता विद्यार्थियों की प्रतिभा, परिश्रम एवं स्टार्टअप सेल के मार्गदर्शन का परिणाम है। भविष्य में भी संस्थान युवा उद्यमियों को हर संभव सहयोग प्रदान करता रहेगा। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप सेल का उद्देश्य विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाते हुए रोजगार सृजन की दिशा में प्रेरित करना है। चयनित स्टार्टअप के संबंध में जानकारी द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.