चार स्कूलों ने सौ मीटर के दायरे में मादक पदार्थ बेचे जाने की है शिकायत
पलामू, मई 16 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के 198 हाई स्कूलों में चार हाई स्कूलों ने अपने स्कूल कैंपस के सौ मीटर के दायरे में मादक पदार्थ बेचे जाने की शिकायत जिला शिक्षा पदाधिकारी से की है। कुछ दिन पहले झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा गृह कार्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने झारखंड के शैक्षणिक संस्थाओं के सौ सौ मीटर के दायरे को ड्रग्स मुक्त बनाने का निर्देश दिया था।
शिकायत और कार्रवाई पत्र के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी उच्च विद्यालयों को इस संबंध में शपथ पत्र देने का निर्देश दिया कि उनके स्कूल कैंपस के सौ सौ मीटर के दायरे में मादक पदार्थ बेचे जा रहे हैं अथवा नहीं। पलामू के 198 हाई स्कूलों में से चार स्कूल राजकीयकृत ब्राह्मण प्लस-2 उच्च विद्यालय मेदिनीनगर, राजकीयकृत गणेश लाल उच्च विद्यालय मेदिनीनगर, प्रोजेक्ट हरिहर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.