मुरादाबाद, अप्रैल 29 -- मुरादाबाद। एमडीए उपाध्यक्ष अनुभव सिंह के निर्देश पर बुधवार को बागड़पुर की मढ़ैय्या में चार सौ वर्ग मीटर में किए जा रहे अवैध निर्माण को सील किए जाने की कार्रवाई की गई। यहां पर जाकिर के द्वारा अवैध निर्माण बेखौफ अंदाज में किया जा रहा था। एमडीए टीम मौके पर पहुंची तो निर्माण कार्य बिना मानचित्र स्वीकृति एवं प्राधिकरण की अनुमति के पाया गया। बिना मानचित्र स्वीकृति किसी भी प्रकार का निर्माण पूर्णतः अवैध एवं दंडनीय है। ऐसे मामलों में सीलिंग एवं ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। एमडीए सचिव पंकज वर्मा ने बताया कि विकास प्राधिकरण शहरवासियों से अनुरोध करता है कि किसी भी निर्माण कार्य से पूर्व मानचित्र स्वीकृति अवश्य प्राप्त करें तथा विधिसम्मत प्रक्रिया का पालन करें। यह भी पढ़ें- काकादेव में 17 कमरों का अवैध हॉस्टल और मार्केट ढह...