चार सौ केवी का ट्रांसफॉर्मर फिर फुंका
गंगापार, जून 9 -- जसरा, हिन्दुस्तान संवाद। जसरा लाइनपार बैंक ऑफ बड़ौदा के बगल में लगा 400 केवी का ट्रांसफॉर्मर लगने के एक सप्ताह बाद फिर से जल गया।जसरा लाइनपार बैंक ऑफ बड़ौदा के बगल में एक सप्ताह पूर्व ओवरलोड के चलते ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई तथा वह जल गया। स्थानीय लोगों ने ट्रांसफॉर्मर का लोड बढ़ाने की मांग की थी। लेकिन बिजली विभाग ने फिर से 400 केवी का नया ट्रांसफॉर्मर लगा दिया।एक सप्ताह बाद ही सोमवार की रात लगभग 10:00 बजे ओवरलोड के चलते वह भी जल गया। लोग पूरी रात जागकर बिताने को मजबूर हो गए। लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी में लोगों के घरों में बिजली के उपकरण कूलर एसी आदि चलाए जा रहे हैं जिससे लोड बढ़ गया है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में पानी डालकर ठंडा कर रहे ट्रांसफार्मर उपभोक्ताओं ने जल्द से जल्द दूसरा ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.