प्रयागराज, दिसम्बर 15 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कोहरे के कारण दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेल मार्ग पर चलने वाली अधिकतर ट्रेनें सोमवार को कई घंटे की देरी से चलीं। इसका नतीजा यह रहा कि वीवीआईपी ट्रेनें भी देरी से आईं। प्रयागराज जंक्शन पर सुबह पहुंचने वाली ट्रेनें दोपहर में स्टेशन पर पहुंचीं, जिससे यात्रियों और उन्हें लेने पहुंचे परिजनों को काफी इंतजार करना पड़ा। सुबह सात बजे आने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस चार घंटे 21 मिनट की देरी से 11:21 बजे जंक्शन पहुंची। हमसफर एक्सप्रेस, जिसका निर्धारित समय सुबह 6:30 बजे था, वह 5 घंटे 15 मिनट लेट होकर 11:45 बजे आई। रीवा एक्सप्रेस भी पांच घंटे की देरी से 11:10 बजे जंक्शन पहुंची, जबकि इसका समय 6:10 बजे था। इसी तरह पुरुषोत्तम एक्सप्रेस सुबह 6:55 बजे के स्थान पर छह घंटे से अधिक देरी से दोपहर 1:10 बजे आई। स्वतंत...