फरीदाबाद, फरवरी 27 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। बरसात में जलभराव की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत की खबर है। नगर निगम की ओर से वार्ड-37 के अंतर्गत सेक्टर-9, सेक्टर-10, सेक्टर-11 और ओल्ड फरीदाबाद के कुछ हिस्सों में नई स्टॉर्म वाटर लाइन बिछाने की योजना तैयार की गई है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, अगले माह से काम चालू होने की उम्मीद है। बारिश के दौरान हर साल ओल्ड फरीदाबाद मार्केट स्थित पथवारी मंदिर और सेक्टर 9 से 11 में सड़कों और मकानों के सामने पानी भर जाता है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों की बढ़ती परेशानी को देखते हुए नगर निगम ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। इसके तहत सेक्टर-11 में मकान नंबर डी-129 से सी-138, सेक्टर-10 में मकान नंबर एफ-27 से एफ-28 व सेक्टर-9 में मकान नंबर 1378 से 1260 के आसप...