सोनभद्र, सितम्बर 26 -- सोनभद्र,संवाददाता। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर की प्रक्रिया रोकने, गलत तरीके से मतदाता सूची से बाहर किए गए लोगों का मताधिकार बहाल करने तथा चुनाव आयोग की स्वतंत्र एवं लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने की मांग को लेकर वामदलों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। माकपा के जिला मंत्री नंदलाल आर्य ने कहा कि 23 सितंबर को प्रकाशित इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में तीन में से दो चुनाव आयुक्तों के माध्यम से उठाए गए मुद्दों से चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल सामने आए हैं। यह भी पढ़ें- मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन उनक...