बहराइच, सितम्बर 21 -- बहराइच, संवाददाता। ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिला महामंत्री दीपक सिंह सेंगर एवं ब्लाक अध्यक्ष हुजूरपुर अवधेश सिंह के नेतृत्व में विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी एवं सदर अनुपमा जायसवाल को मुख्यमंत्री को संबोधित 4 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। कहा कि हम सभी ग्राम रोजगार सेवक लगभग 19 वर्षों से ग्राम पंचायतों में महत्वपूर्ण योजना में अपनी सेवाएं दे रहे है, परंतु सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है l ब्लॉक अध्यक्ष हुजूरपुर अवधेश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं को पूर्ण करने, कैशलेस इलाज की सुविधा, मानदेय 24 हजार प्रतिमाह पृथक बजट से, मृतक रोजगार सेवक साथियों के परिजनों को नौकरी का लाभ देने की मांग की। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष पुनीत वर्मा, सुनील वाल्मीकि, राम नरेश पयागपुर, बृजेश सिंह, अरुण सिंह, शैलेंद्र सिंह, राम नरेश, प...