फरीदाबाद, फरवरी 17 -- पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने मंगलवार को पलवल में सीवर लाइनों की सफाई के लिए करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से खरीदी गई चार सुपर सकर मशीनों का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इस मौके पर खेल राज्य मंत्री ने कहा कि पलवल में पहली बार प्रदेश सरकार द्वारा जनस्वास्थ्य विभाग को आधुनिक सुपर सकर मशीनें उपलब्ध करवाई गर्इं हैं। इन मशीनों की सहायता से शहर की सीवरेज व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुचारू बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह सीवर क्लीनिंग मशीन वैक्यूम और जेटिंग तकनीक का उपयोग कर सीवरेज लाइनों से गाद, कीचड़ और ठोस अपशिष्ट को बाहर निकालने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि यह मशीन 2200 पीएसआई तक के हाई-प्रेशर जेट से अवरुद्ध सीवर लाइनों को खोल सकती है और इसमें लगभग 10 हजार लीटर तक कचरा संग्रहण की क्षमता है। इन मशीनों के ...