बागपत, मार्च 12 -- बागपत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले की चार सीएचसी में एएलएस (एडवांस लाइफ सपोर्ट) एम्बुलेंस उपलब्ध कराई गई है। गंभीर मरीजों को हायर सेंटर में भर्ती करने के दौरान ये एंबुलेंस लाभकारी सिद्ध होगी। बीच रास्ते में गंभीर मरीजों को कोई परेशानी नहीं होगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संशाधनों के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। सीएचसी को आधुनिक एंबुलेंस उपलब्ध कराई जा रही है। सीएमओ डॉ. तीरथ लाल ने बताया कि बागपत, बड़ौत, पिलाना और बिनौली सीएचसी का एएलएस एंबुलेंस दी है। सीएचसी से रेफर होने वाले गंभीर मरीजों को अस्पतालों में भर्ती करने में राहत पहुंचाएगी। यह एंबुलेंस पूरी तरह से आधुनिक है। यह एक चलती-फिरती आईसीयू है। इस एंबुलेंस में जीवन रक्षक वेंटिलेटर, डिफिब्रिलेटर (हृदय झटका मशीन), ईसीजी मॉनिटर, ऑक्सीजन...