नई दिल्ली, मार्च 16 -- एयरटेल अपने यूजर्स को शानदार प्रीपेड प्लान्स ऑफर कर रहा है। इसके अलावा कंपनी के पोर्टफोलियो में तगड़े पोस्टपेड प्लान्स भी मौजूद हैं। आज हम आपको एयरटेल के एक जबर्दस्त पोस्टपेड प्लान के बारे में बता रहे हैं। यह कंपनी का फैमिली पोस्टपेड प्लान है। इसका मंथली रेंटल 1399 रुपये है। इस प्लान में कंपनी एक रेग्युलर सिम के साथ तीन ऐड-ऑन सिम यानी टोटल चार सिम ऑफर कर रही है। प्लान की खास बात है कि यह नेटफ्लिक्स के फ्री ऐक्सेस के साथ आता है। इसके अलावा इसमें 6 महीने के लिए अमेजन प्राइम का ऐक्सेस दिया जा रहा है। यह प्लान 390जीबी डेटा के साथ आता है। आइए डीटेल में जानते हैं इस प्लान के बारे में।1399 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले बेनिफिट एयरटेल का यह प्लान एक रेग्युलर और तीन फ्री ऐड-ऑन सिम के साथ आता है। कंपनी इस प्लान में प्राइमरी...