चार सिंगल खबरें किसानों को दिया धान और ढैंचा का बीज
आजमगढ़, जून 5 -- मुहम्मदपुर। स्थानीय ब्लाक के राजकीय बीज भंडार में गुरुवार को किसानों में धान और ढैंचा का बीज वितरित किया गया। ब्लॉक प्रमुख विजय कुमार विश्वकर्मा ने किसानों को धान और ढैंचा के बीज को वितरित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित एवं उन्नति के लिए नि:शुल्क बीज दे रही है। एडीओ कृषि रवि यादव ने बताया कि कृषि विभाग यूपी एग्रीज परियोजना के अंतर्गत ब्लाक के कुल 30 राजस्व गांवों में नि:शुल्क बीज वितरित किया गया। किसानों को योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रधान संतोष कुमार, पंचायत सचिव प्रताप नारायन सिंह, रवि कुमार आदि लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- चोलापुर ब्लॉक के देईपुर माध्यमिक विद्यालय और रजला ग्राम पंचायत में गुरुवार को किसानों को धान और हरी खाद बीज किट तथा ढैंचा बीज बांटे गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.