रुद्रपुर, दिसम्बर 26 -- रुद्रपुर, संवाददाता। चार साहबजादों के शहीदी दिवस एवं वीर बाल दिवस के अवसर पर अग्रसेन चौक पर विशाल भंडा लगाया गया। युवा पंजाबी सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं समाजसेवी भारत भूषण चुघ के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पूर्व गुरुद्वारा साहब के ग्रंथी द्वारा शबद कीर्तन किया गया। भारत भूषण चुघ ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के चारों पुत्रों अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह ने धर्म और न्याय की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को उनके साहस और त्याग से प्रेरणा लेनी चाहिए। यहां पूर्व दर्जाधारी सुरेश परिहार, पूर्व मेयर रामपाल सिंह, प्रीती धीर, तरुण चुघ, मनीष चुघ, चंद्र प्रकाश चुघ, नमन चुघ, नयन चुघ, अक्षय गाबा, शिवकुमार शिबू, मनोज गुप्ता, संज...