फिरोजाबाद, सितम्बर 16 -- मैनपुरी में कार्यरत फिरोजाबाद की एक शिक्षिका चार वर्ष से अपने स्कूल से गैरहाजिर है। विभाग द्वारा बार-बार शिक्षिका को नोटिस भेजे जा रहे हैं, लेकिन शिक्षिका द्वारा इस संबंध में जवाब भी नहीं दिया जा रहा है। विभाग द्वारा शिक्षिका को अंतिम नोटिस जारी करते एक सप्ताह का वक्त दिया है। स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर नियुक्ति निरस्त कर दी जाएगी। फिरोजाबाद के पड़ोसी जनपद मैनपुरी में करीब आधा दर्जन शिक्षक सालों से स्कूल नहीं आ रहे हैं। कोई 2020 से स्कूल नहीं आ रहा है तो कोई 2021 से तो कोई 2022 से। इसमें फिरोजाबाद के शिकाहोबाद निवासी सोनिया का भी नाम है। आवास विकास कॉलोनी निवासी सोनिया उच्च प्राथमिक स्कूल परांख मैनपुरी में कार्यरत हैं तथा जून 2022 से स्कूल से गैरहाजिर हैं। इस संबंध में विभाग द्वारा अभी तक शिक्षिका कोदो नोटिस भेजे जा...