गोरखपुर, मई 17 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। पाली ब्लाक क्षेत्र के सिसई में जलापूर्ति के बन रहे ओवर हेड टैंक का निर्माण चार साल से अधूरा पड़ा है। शुद्ध पेयजल का इंतजार कर रहे ग्रामीणों का धैर्य शनिवार को जवाब दे गया। प्रदर्शन करते हुए निर्माण कार्य पूरा कराकर जलापूर्ति कराने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि सिसई ग्राम पंचायत की करीब 2500 आबादी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत ओवर हेड टैंक निर्माण की स्वीकृति दी। उन्होंने बताया कि 2022 में करीब ढाई करोड़ की लागत ओवर हेड टैंक का निर्माण भी शुरू हो गया। टैंक के पीलर खड़े हुए, गावों में गड्ढा खोदकर पाइप भी डाली गई, लेकिन शुरू होते ही कार्य पर ग्रहण लग गया और कार्य बंद हो गया। चार साल बीतने के बाद निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। राप्ती नदी से सटा गांव ह...