रायबरेली, मार्च 20 -- लालगंज,संवाददाता। तहसील परिसर के अंदर लाखों रुपए की लागत लगा आरओ प्लांट व वाटर कूलर धूल फांक रहा है। तहसील आने वाले फरियादियों को हलक तर करने के लिए बाहर खुली दुकानों से बोतल बंद पानी खरीदना पड़ता है। करीब चार साल से खराब पड़े आरओ प्लांट व कूलर की मरम्मत कराए जाने की जिम्मेदार अधिकारी भी जहमत नहीं उठा रहे है। जिम्मेदारों की लापरवाही यहां आने वाले फरियादियों को भुगतनी पड़ती है। इसे लेकर लोगों में आक्रोश भी दिखाई पड़ता है। तहसील परिसर में विधायक निधि से वर्ष 2019-20 में करीब पांच लाख रुपये की लागत से लगाया गया आरओ कूलर पूरी तरह से बदहाल होकर शोपीस बन चुका है। इसकी 250 लीटर प्रति घंटा क्षमता और 2000 लीटर टैंक होने के बावजूद इसका लाभ किसी को नहीं मिल रहा है। वहीं निबंधन कार्यालय के सामने लगा इंडिया मार्का हैंडपंप भी खराब पड़ा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.