चार साल से फरार नाबालिग को ले जाने का आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद, अक्टूबर 4 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। थाना सेक्टर-8 पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में करीब चार साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था और घर से बाहर छिपकर रह रहा था। पुलिस ने साइबर सेल बल्लभगढ़ की मदद से तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी को बिहार और दिल्ली में तलाशने के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता चंद्रमोहन निवासी फरीदाबाद ने अपनी 17 वर्षीय बेटी को शादी की नीयत से ले जाने के आरोप में रजनीश उर्फ अमित निवासी गांव परसोंडा, जिला मुंगेर, बिहार के खिलाफ शिकायत दी थी। यह भी पढ़ें- Faridabad News: पॉक्सो मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार इस संबंध में थाना सेक्टर-8 में एक जुलाई 2022 को मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस ने आरोपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.