लखीमपुरखीरी, मई 16 -- समूह की महिलाओं को वित्तीय साक्षरता देने, बचत के लिए प्रेरित करने वाली समूह की एफएलसीआरपी महिलाओं को 2022 के बाद मानदेय नहीं मिला है। मानदेय की मांग को लेकर ब्लाक से लेकर जिला मुख्यालय तक दौड़ लगाती रहीं। गुरुवार को डीएम ऑफिस पहुंची महिलाओं ने ज्ञापन देकर मानदेय दिलाने की मांग की है। फूलबेहड़, पलिया, निघासन, मोहम्मदी सहित अन्य ब्लाकों से आई महिलाओं ने ज्ञापन में बताया कि उनको मानदेय के रूप में प्रतिदिन के हिसाब से 350 रुपए और अतिरिक्त 1000 किराया भत्ता के साथ पांच सौ रुपए मोबाइल रिचार्ज के लिए दिया जाता है। 2022 में चयन के समय उनको मानदेय मिला है। यह भी पढ़ें- बजट के अभाव में एनएचएम कर्मियों का रुका मानदेय इसके बाद से अब तक मानदेय नहीं मिला है। यह भी आरोप लगाया कि जनवरी महीने में स्टेट से मानदेय आ गया है लेकिन विभाग ...