चार साल से तंत्र-मंत्र के नाम पर बच्चों का इलाज, मासूम को पटकने का वीडियो वायरल
सीतामढ़ी, अक्टूबर 7 -- परिहार। सीतामढ़ी के महादेवपट्टी गांव स्थित श्मशान परिसर में तंत्र-मंत्र और टोटके के नाम पर बच्चों के कथित इलाज का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में एक कथित भगत मासूम को झकझोरते, पैर पकड़कर हवा में घुमाते और जमीन पर पटकते दिख रहा है। वीडियो सामने आने के बाद परिहार पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। ग्रामीणों के अनुसार, वीडियो में दिख रहे कथित भगत की पहचान महादेवपट्टी निवासी रास नारायण महतो के पुत्र श्रवण भगत के रूप में हुई है। ग्रामीणों का दावा है कि वह तंत्र-मंत्र, झाड़-फूंक और टोटके के माध्यम से बच्चों की जन्मजात दिव्यांगता, बोलने-चलने में परेशानी और अन्य शारीरिक बीमारियों को ठीक करने का दावा करता था。 यह भी पढ़ें- बच्चों को हवा में घुमाया, जमीन पर पटका; श्मशान में भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.