कौशाम्बी, फरवरी 3 -- चार साल से ज्वॉइनिंग के लिए आयोग से प्रधानाचार्य भटक रहे हैं। प्रबंध समिति ज्वॉइनिंग नहीं करा रही है। शासन स्तर के अधिकारियों का चक्कर लगाते-लगाते थक चुके प्रिंसिपल ने अब सत्याग्रह करने की चेतावनी दी है। इससे माध्यमिक शिक्षा विभाग में अब खलबली मची है। महेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज आलमचंद में प्रिंसिपल पद के लिए चयन आयोग द्वारा सात अगस्त वर्ष 2019 को सूची जारी की गई। प्रथम वरीयता पर चयनित प्रिंसिपल ने कार्यभार ग्रणह नहीं किया और दूसरी वरीयता पर चयनित हुए प्रिंसिपल ने शपथ पथ देकर ज्वॉइन करने से ही इनकार कर दिया। अब तीसरी वरीयता पर चयनित हुए धनंजय द्विवेदी की ज्वॉइनिंग होनी है। वह चार साल से अधिकारियों का आदेश लेकर घूम रहे हैं, लेकिन उनको कार्यभार ग्रहण नहीं करने दिया जा रहा है। प्रबंध समिति इस मामले में लगातार टालमटोल कर र...