नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- लोकसभा, राज्यसभा और राज्य विधानसभाओं में चुनाव जीतने के बाद पिछले चार साल में 111 वर्तमान सांसदों और विधायकों ने दल बदल किया है। सबसे बड़ा परिवर्तन नागालैंड में हुआ, जहां राजनीतिक दल बदलने के सबसे अधिक 32 मामले दर्ज किए गए। इसके बाद पश्चिम बंगाल में 20 मामले दर्ज किए गए। 2022 से 2026 की अवधि के लिए जारी एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।26 लोकसभा, 7 राज्यसभा सांसद दूसरे दल में गए एडीआर ने नेशनल इलेक्शन वॉच के साथ लोकसभा, राज्यसभा और राज्य विधानसभाओं के लिए निर्वाचित होने के बाद राजनीतिक दल बदलने वाले 111 वर्तमान सांसदों और विधायकों के शपथपत्रों का विश्लेषण किया है। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले चार साल में 26 लोकसभा सदस्य, सात राज्यसभा सदस्य और 78 विधानसभा सदस्यों ने राजनीतिक...