बागेश्वर, मार्च 23 -- राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर "जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल" कार्यक्रम के तहत नुमाइशखेत मैदान में बहु-विभागीय शिविर व प्रदर्शनी आयोजित की गई। विधायक पार्वती दास, दर्जा मंत्री भूपेश उपाध्याय और डीएम आकांक्षा कोंडे ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। विधायक पार्वती दास ने कहा मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। दर्जा राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय ने कहा कि उड़ान सेवा, आदर्श गांव योजना और नई शिक्षा नीति जैसी पहलों के माध्यम से प्रदेश में चहुंमुखी विकास हो रहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जिला योजना का व्यय समय से पूर्व कर लिया गया है तथा 20 सूत्रीय कार्यक्रम में जनपद राज्य में अग्रणी है। विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को सहायता राशि एवं उपकरण वितरित किए गए। दीनदया...