प्रयागराज, अप्रैल 15 -- प्रयागराज। प्रदेश के 81 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में चार साल बाद प्रधानाचार्य के पद सृजन को मंजूरी मिल गई है। शासन के विशेष सचिव कृष्ण कुमार गुप्त की ओर से दस अप्रैल को माध्यमिक शिक्षा निदेशक को इस संबंध में पत्र भेजा गया है। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत प्रधानमंत्री जन विकास योजना के अंतर्गत अल्पसंख्यक विभाग में निर्मित 35 और माध्यमिक शिक्षा विभाग को ट्रांसफर 45 माध्यमिक विद्यालयों कुल 84 में से तीन हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापक के पद का सृजन 24 दिसंबर 2021 को हो गया था। उस समय प्रधानाचार्य के 81 पदों के सृजन को मंजूरी नहीं मिल सकी थी। यह भी पढ़ें- जिले के माध्यमिक शिक्षकों के वेतन मद में 26.46 करोड़ का आवंटन जिसके चलते ये स्कूल प्रभारी प्रधानाचार्यों के भरोसे चल रहे थे। बाद में चार नवंबर 2024 और 26 सितंबर 2025 को अपर...