जमशेदपुर, जुलाई 12 -- जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के स्थापना के चार वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन इसका प्रशासनिक संचालन अबभी पुराने जमशेदपुर विमेंस कॉलेज की पद संरचना के आधार पर ही हो रहा है। इस मुद्दे पर झारखंड विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ ने सवाल उठाया है। महासंघ ने कुलपति प्रो. ईला कुमार को ई-मेल के माध्यम से विस्तृत मांग-पत्र भेजा है और विश्वविद्यालयीय प्रशासनिक व्यवस्था तत्काल लागू करने की मांग की है। महासंघ ने ज्ञापन में कहा कि झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने अप्रैल 2026 में जारी संकल्प और झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के तहत गैर-शैक्षणिक पदों के पुनर्गठन का स्पष्ट प्रावधान किया है। इसके बावजूद पुरानी व्यवस्था जारी रखना प्रशासनिक पारदर्शिता के खिलाफ है। प्रांतीय महामंत्री विश्वंभर यादव ने बताया...