प्रयागराज, मार्च 13 -- प्रयागराज। प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) अंग्रेजी भर्ती 2021 का परिणाम चार साल बदलेगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने 26 अक्टूबर 2021 को टीजीटी अंग्रेजी का परिणाम घोषित किया था। हालांकि परिणाम से असंतुष्ट अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिकाएं कर दी थी। अभ्यर्थियों ने संशोधित उत्तरकुंजी के पांच प्रश्नों के उत्तर पर सवाल खड़े किए थे। इनमें से बुकलेट सीरीज बी के प्रश्नसंख्या 33 और 111 पर अभ्यर्थियों को सही मानते हुए हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को निर्देशित किया है कि विषय विशेषज्ञों से सलाह ली जाए। इसके बाद यदि अभ्यर्थियों का दावा सही मिलता है तो चयन आयोग को परिणाम संशोधित करना पड़ेगा। गौरतलब है कि टीजीटी अंग्रेजी के 1783 पदों के लिए 78546 अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.