चार साल बाद चालू हुआ ब्लड बैंक, अब रोगियों को नहीं किया जाएगा रेफर
गुड़गांव, अगस्त 12 -- सोहना, संवाददाता। सोहना स्थित नागरिक अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अस्पताल में पिछले चार वर्षों से बंद पड़ा ब्लड बैंक एक बार फिर से शुरू कर दिया गया है। अब इलाज के दौरान खून की जरूरत पड़ने पर मरीजों को न तो गुरुग्राम रेफर किया जाएगा और न ही उनके परिजनों को निजी व सरकारी ब्लड बैंकों के चक्कर काटने पड़ेंगे। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, करीब चार साल पहले रक्त की मांग कम होने और रखरखाव के पर्याप्त संसाधन न होने के कारण ब्लड बैंक को बंद कर दिया गया था। हालांकि, बीते चार वर्षों में अस्पताल की ओपीडी से लेकर आपातकालीन (इमरजेंसी) और प्रसूति (मैटरनिटी) वार्ड में आने वाले मरीजों की संख्या में 30 से 35 प्रतिशत तक की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने ब्लड बैंक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.