प्रयागराज, दिसम्बर 13 -- चार साल के बाद मुद्रण एवं लेखन सामाग्री विभाग (गवर्नमेंट प्रेस) विभाग में निदेशक पद पर पुनीत कुमार तिवारी ने शनिवार को कार्यभार संभाल लिया है। प्रयागराज स्थित मुख्यालय में प्रथम आगमन पर प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के अध्यक्ष राम सुमेर ने उनका स्वागत किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि संगठन बीते कई साल से विभागीय निदेशक की मांग को लेकर आंदोलन कर रहा था। जिसके परिणामस्वरूप आज निदेशक पद की तैनाती कर दी गई है। जल्द ही विभाग के विभिन्न समस्याओं से निदेशक को अवगत कराकर उसका निस्तारण कराया जाएगा। इस मौके पर चंदन सिंह, धीरेंद्र सिंह, प्रीति श्रीवास्तव, पूजा टंडन व सीमा मिश्रा मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.