लखीसराय, जून 29 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर के नया बाजार स्थित केआरके मैदान के टाउन हॉल परिसर में करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित नगर परिषद का नया प्रशासनिक भवन आखिरकार चार वर्षों के लंबे इंतजार के बाद तैयार होकर उपयोग में आ गया। यह भी पढ़ें- महिला थाना और एससी-एसटी थाना का आधुनिक संयुक्त भवन अंतिम चरण मेंनई सुविधाएँ रविवार और सोमवार की छुट्टी के दौरान नगर परिषद के कर्मियों ने पुराने कार्यालय से फर्नीचर, अभिलेख और अन्य आवश्यक सामान नए भवन में स्थानांतरित किया। मंगलवार से नगर परिषद के अधिकांश प्रशासनिक कार्य इसी भवन से संचालित होंगे। अब सभापति, उपसभापति, कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) एवं अन्य शाखाओं के अधिकारी-कर्मी नए भवन में बैठकर कार्य करेंगे। हालांकि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, होल्डिंग टैक्स, आवास योजना और निर्वाचन शाखा का संचालन फिलहाल पु...