पिथौरागढ़, मार्च 30 -- पिथौरागढ़। शहर में एक चार साल की मासूम खेलते-खेलते छत में गिर गई। जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद बच्ची को हायर सेंटर रेफर किया गया है। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक बच्ची के सिर और आंखों के समीप गंभीर चोट है। मिली जानकारी के अनुसार नगर के रई क्षेत्र में रहने वाली चाहत पुत्री जगदीश राम शनिवार को अपने मा के साथ छत में खेल रही थी। इस बीच बच्ची अचानक अनियंत्रित होकर मुंह के बल गिर गई। परिजन बच्ची को तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। एमओ डॉ. आशु अवस्थी ने बच्ची का इलाज किया। उन्होंने बताया कि बच्ची के सिर में गंभीर चोट को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...