गया, फरवरी 28 -- बसंत के मौसम में गर्मी का अहसास होने लगा है। सुहाना मौसम की जगह धूप की तल्खी है। अभी से तापमान सामान्य से चार डिग्री से अधिक हो गया। शनिवार का दिन तो पिछले चार साल में सबसे गर्म रहा। अधिकतम तापमान 33 डिग्री के पार चला गया। शनिवार को अधिकतम सामान्य से चार डिग्री अधिक 33.4 व न्यूनतम एक डिग्री अधिक 14.2 डिग्री रहा। नमी की मात्रा काफी कम हो गयी है। सुबह 43 जबकि शाम तक 85 फीसदी रही। शनिवार को सूबे में सबसे अधिक अधिकतम तापमान कैमूर का 34.2 डिग्री रहा। इसके बाद गया 33.4 रहा। शनिवार से पहले यानी बीते चार साल के फरवरी में अधिकतम तापमान कभी भी 33 डिग्री के ऊपर नहीं गया। 2025 में 30.7 (20 फरवरी) और 2024 में 28.2 (29 फरवरी) 2023 में 32.8 (28 फरवरी) व 2022 में 28.8 (27 फरवरी) डिग्री से अधिकतम पारा नहीं गया है। पांच साल पहले 28 फरवरी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.