हल्द्वानी, मार्च 23 -- नेता प्रतिपक्ष बोले :हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता।उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर विपक्ष ने सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए विस्तृत श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सोमवार को प्रेस को जाीर बयान में कहा कि सरकार अपनी उपलब्धियों के बजाय वास्तविक स्थिति जनता के सामने रखे और हर मुद्दे पर जवाबदेही तय करे।नेता प्रतिपक्ष आर्य का आरोप है कि प्रदेश में महंगाई चरम पर है और आम जनता की क्रय शक्ति लगातार घट रही है। बेरोजगारी के कारण युवा पलायन को मजबूर हैं, जबकि स्वास्थ्य सेवाएं ग्रामीण क्षेत्रों में बदहाल बनी हुई हैं। शिक्षा व्यवस्था में गिरती गुणवत्ता और संसाधनों की कमी भी चिंता का विषय है।उन्होंने पहाड़ी क्षेत्रों से लगातार हो रहा पलायन सरकार की नीतियों पर सवाल खड़ा करता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.