देवघर, फरवरी 13 -- देवघर। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को जिले के चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों जसीडीह, देवीपुर, मोहनपुर और सारवां में एक दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संचालन सिविल सर्जन और नोडल पदाधिकारी एनसीडी कोषांग के निर्देशानुसार किया गया। कार्यक्रम में राज्य द्वारा भेजे गए मानसिक स्वास्थ्य प्रचार वाहन के माध्यम से लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। डीपीए रवि चंद्र मुर्मू और साइकाइट्रिक सोशल वर्कर मो. शरीफ ने उपस्थित लोगों को बताया कि मानसिक रोग एक व्यवहारिक रोग है, जो व्यक्ति के व्यवहार से पहचाना जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह हम शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहते हैं, उसी तरह मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्र...