गाज़ियाबाद, फरवरी 3 -- लोनी, संवाददाता। लोनी थाना क्षेत्र स्थित नई तहसील में अधिवक्ताओं के चेंबर के लिए भूमि चिंहित किये जाने के लिए जिलाधिकारी ने चार सदस्य समिति का गठन किया है। एसडीएम द्वारा अधिवक्ताओं को समिति गठित किये जाने की जानकारी देने के बाद अधिवक्ताओं ने पांचवें दिन धरना समाप्त कर दिया। लोनी तहसील बार एसोसिएशन के सचिव विजय आनंद ने बताया कि 30 जनवरी को एसोसिएशन के अध्यक्ष व पदाधिकारी नई तहसील में अधिवक्ताओं के लिए चेंबर की मांग को लेकर एसडीएम से मिलने गये थे। इस दौरान अधिवक्ताओं ने एसडीएम पर अभद्रता करने का आरोप लगाया था। जिसके चलते अधिवक्ता तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए थे। इस बीच अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से मिलकर नई तहसील पर विधि व्यवसाय के लिए चेंबर की मांग रखी थी। उन्होंने बताया कि मंगलवार दोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.