उन्नाव, फरवरी 25 -- सफीपुर। अलग-अलग स्थानों पर हुई चार सड़क दुर्घटनाओं में तीन छात्र समेत आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को आनन-फानन में सीएचसी सफीपुर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने सात घायलों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। पहली घटना कोतवाली क्षेत्र के वजीरगंज गांव के समीप हुई। बह्यना गांव निवासी इंटरमीडिएट छात्र 17 वर्षीय आदर्श पुत्र धर्मेंद्र अपने हम उम्र साथी आर्यन पुत्र नन्हक्के के साथ दोपहर में बाइक से पेपर देने ऊगू जा रहा था। जैसे ही वे मुख्य मार्ग पर वजीरगंज गांव के पास पहुंचे, सामने से आई दूसरी बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में दूसरी बाइक सवार जटपुरवा गांव निवासी 30 वर्षीय आलोक पुत्र शशि विनोद द्व...