दुमका, मई 27 -- जामा, प्रतिनिधि। जामा प्रखंड परिसर में मंगलवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के तहत सामुदायिक निवेश निधि ऋण योजना के माध्यम से 4 सखी मंडल की दीदियों के बीच टोटो ई-रिक्शा वाहनों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ विवेक किशोर ने फीता काटकर टोटो वाहनों को लाभुक महिलाओं को सौंपा। इस योजना के तहत पंचायत खांटगी की सिंदू देवी, पंचायत ढोढली की पूनम देवी, आसनसोल कुरुवा की रुवामानी देवी तथा पंचायत टेंगधोवा की सुशीला किस्कू को सामुदायिक निवेश निधि के माध्यम से टोटो उपलब्ध कराया गया। मौके पर बीडीओ डॉ. विवेक किशोर ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा उन्हें स्वरोजगार और स्थायी आजीविका से जोड़ने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि सरकार एवं जेएसएलपीएस के माध्यम स...